कोडरमा: छात्र फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के जिला संयोजक पंकज कुमार ने जिले के छात्र-छात्राओं से शिक्षा के अधिकार और स्थानीय उच्च शिक्षा संस्थानों को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि जगन्नाथ जैन (जेजे) कॉलेज झुमरी तिलैया सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने का निर्णय छात्रों के हित में नहीं है, इससे छात्रों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी.
समय और आर्थिक बोझ बढ़ेगा औक उच्च शिक्षा प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. पंकज कुमार ने यह भी कहा कि जेजे कॉलेज में पीजी की पढ़ाई भी बंद होने जा रही है और कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है. उन्होंने जिले के सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों से अपील की कि 22 जुलाई को झुमरी तिलैया के झंडा चौक में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने की अपील की.
