बैरकपुर : ट्यूशन पढ़ने निकली दो छात्राएं लापता

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में दो छात्राओं के लापता होने की सूचना है.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में दो छात्राओं के लापता होने की सूचना है. मिली जानकारी के मुताबिक, विजयगढ़ की निवासी पलता पीएन दास कॉलेज के भूगोल ऑनर्स की द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा दास गत 25 फरवरी को परिजनों को ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर बैरकपुर के चक्रवर्तीपाड़ा गयी थी. देर रात तक नहीं लौटी, तो अंत में परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. इधर, पूजा की सहेली का भी पता नहीं चल रहा है. उसके परिजनों ने पूजा के घर पर खोज खबर ली. दोनों का मोबाइल बंद बता रहा है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >