रेल कर्मचारी बन कर रहा था यात्रा, पकड़ाया

गाड़ी संख्या 18604 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस में एक व्यक्ति रेल कर्मचारी बन कर बिना टिकट के यात्रा कर रहा था़ इसे जांच के दौरान टीटीआइ ने पकड़ा

कोडरमा. गाड़ी संख्या 18604 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस में एक व्यक्ति रेल कर्मचारी बन कर बिना टिकट के यात्रा कर रहा था़ इसे जांच के दौरान टीटीआइ ने पकड़ा और प्रावधान के अनुसार जुर्माना की कार्रवाई की़ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ के अनुसार जॉर्ज बारला टीटीआई/धनबाद ड्यूटी पर कार्यरत थे़ टिकट जांच के दौरान बी-1 कोच के बर्थ संख्या 5 पर एक यात्री बैठा पाया गया़ पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम नाग मणि शर्मा बताते हुए स्वयं को पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय हाजीपुर का सतर्कता निरीक्षक बताया़ बातचीत के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर टीटीआइ द्वारा अपने सहकर्मियों से जानकारी प्राप्त की गयी, जिसमें इस नाम का कोई सतर्कता निरीक्षक हाजीपुर में कार्यरत नहीं पाया गया़ इसके उपरांत यात्री से पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु वह पहचान पत्र दिखाने में आनाकानी करने लगा़ बाद में पुलिस को सुपुर्द करने की चेतावनी दिये जाने पर उसने अपना पहचान पत्र प्रस्तुत किया़ जांच के दौरान पहचान पत्र एवं आधार कार्ड में उसका नाम नागमणि कुमार पाया गया, जो उसके द्वारा बताये गये नाम से अलग था़ इसके बाद उक्त यात्री से 1336 रुपये जुर्माना वसूला गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >