कार्रवाई की मांग को लेकर तिलैया डैम ओपी का घेराव

कुएं में महिला का शव बरामद होने का मामला, हत्या का लगाया आरोप

कुएं में महिला का शव बरामद होने का मामला, हत्या का लगाया आरोप चंदवारा. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय में लापता महिला का शव कुएं से बरामद होने के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और परिजनों ने शुक्रवार को ओपी का घेराव किया. दोपहर में स्थानीय लोग व परिजन डैम ओपी पहुंचे और अज्ञात लोगों पर गीता देवी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की़ पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को जल्द मामले का खुलासा करने व उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया़ इसके बाद लोगों ने घेराव समाप्त किया़ जानकारी के अनुसार, गत आठ अप्रैल की सुबह छोटकी धमराय स्थित एक सरकारी कुएं में दो दिन से लापता महिला 38 वर्षीय गीता देवी (पति कारू साव) का शव बरामद हुआ था़ उस समय मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जतायी थी़ हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था़ इसके बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई़ इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को डैम ओपी का घेराव किया़ मामले को लेकर मृतका के पति कारू साव ने आवेदन दिया है़ इसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी गीता देवी पांच अप्रैल को दिन के 11 बजे घर से महुआ चुनने निकली थी़ जब शाम तक वह नहीं लौटी, तो छह अप्रैल को मेरी मां मोहनी देवी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. सात अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ दूरी पर एक सरकारी कुएं में गीता देवी का शव बरामद हुआ़ चूंकि मैं आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में काम करता हूं. वहां से जब मैं वापस आया, तो मुझे प्रतीत हुआ कि किसी ने मेरी पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है़ उन्होंने बताया कि जिस कुएं से शव मिला, उसके पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में छह अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक तेज रोशनी कुएं की ओर आती और तुरंत लौटती दिखायी देती है. यही नहीं, पत्नी जिस मोबाइल का प्रयोग करती थी, उसका इनकमिंग आउटगोइंग और मिस कॉल सब रिकार्ड डिलीट किया हुआ है़ ऐसे में आशंका है कि कोई किसी चीज काे छिपा रहा है़ ओपी का घेराव कर रहे लोगों ने प्रभारी प्रेम कुमार को आवेदन दिया और ठोस कार्रवाई की मांग की़ मौके पर रामेश्वर यादव, महेश यादव, अरुण यादव, अरविंद यादव, महावीर यादव, भुवनेश्वर यादव, होरील यादव, चंद्रिका पासवान, जीवलाल साव, युवराज साव, कार्तिक साव, राज किशोर ठाकुर, बुधन साव, डोमन साव, बासुदेव फौजी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >