मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

घायलों में शिवलाल यादव व उनका पुत्र प्रकाश यादव तथा दूसरे पक्ष से राजू यादव के नाम शामिल हैं.

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को गंभीर चोट आयी है. घायलों में शिवलाल यादव व उनका पुत्र प्रकाश यादव तथा दूसरे पक्ष से राजू यादव के नाम शामिल हैं. मामले को लेकर घायल शिवलाल यादव ने मरकच्चो थाना में आवेदन दिया है, जिसमे उन्होंने अपने गोतिया राजू यादव, संजय यादव, पवन यादव, कलावती देवी, विमला देवी, सरस्वती देवी, उमा देवी, ऋतु कुमारी व सरस्वती देवी को आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष से राजू यादव ने भी थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उसने शिवलाल यादव समेत अन्य को आरोपी बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >