डीवीसी अधिकारियों संग मोर्चा के सदस्यों की हुई वार्ता

इस दौरान आठ अप्रैल को किये गये आंदोलन पर चर्चा की गयी.

जयनगर. डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा के सदस्यों ने एडमिन बिल्डिंग परिसर में डीवीसी एचआर के अधिकारियों, सीएसआर निगरानी पदाधिकारी के साथ वार्ता की. इस दौरान आठ अप्रैल को किये गये आंदोलन पर चर्चा की गयी. वार्ता में सीएसआर के तहत एक महीने के अंदर सभी पंचायतों में काम करना तय हुआ तथा प्रभावित क्षेत्रों में की जा रही योजनाओं का बुकलेट बांटा गया. मौके पर महादेव राम, महेश प्रसाद सिंह, बीरेंद्र यादव, विजय पासवान, राजेंद्र यादव, विनोद पासवान, दशरथ पासवान, सकिंद्र राम, डिलो पासवान, किशोर यादव, लखन यादव, सन्नी कुमार, उमेश चंद्रवंशी, देवनारायण साव, सुरेश पासवान, पंकज यादव, ब्रह्मदेव साव, मशरूल अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >