अनियमित विद्युत आपूर्ति पर आप ने जताया रोष

जिला संरक्षक दामोदर यादव, जिला सचिव सुधीर राम, जिला प्रवक्ता प्रवीण वर्मा ने बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग की.

कोडरमा. आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने अनियमित विद्युत आपूर्ति पर रोष जताते हुए कहा कि जनता को बिजली नहीं मिलना अन्याय है. यह विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. गर्मी की तपिश ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है और विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है, इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी. जिला संरक्षक दामोदर यादव, जिला सचिव सुधीर राम, जिला प्रवक्ता प्रवीण वर्मा ने बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग की. बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >