सतगावां. थाना क्षेत्र के पेट्रो जलप्रपात से पिकनिक मना कर लौट रहे तीन दोस्त बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में नवादा के सदभावना चौक निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार, 30 वर्षीय आशीष आनंद और 32 वर्षीय शशि कुमार शामिल हैं. तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे. इसी क्रम में जलप्रपात से कुछ ही दूरी पर पीसीसी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे तीनों युवक घायल हो गये. अमित कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जबकि आशीष आनंद भी गंभीर रूप से घायल है. शशि कुमार को हल्की चोटें आयी हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.
पिकनिक से लौट रहे तीन दोस्त बाइक दुर्घटना में घायल
तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे.
