क्षेत्र में सात दिनों से बिजली गुल, सड़क व नाली भी बदतर

कहने को तो नगर परिषद क्षेत्र का दायरा बड़ा है, पर लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं.

झुमरीतिलैया. कहने को तो नगर परिषद क्षेत्र का दायरा बड़ा है, पर लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. कुछ इसी तरह का हाल शहर के वार्ड नंबर-28 स्थित मोरियावां का है. यहां लोगों की स्थिति बदतर होती जा रही है. सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोगों के घरों में चार दिनों से बिजली नहीं है. इलाके में सड़क व नाली की स्थिति भी खराब है. सप्लाइ पानी की आपूर्ति का भी यही हाल है. मंगलवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं रखी. बताया कि इलाके में सड़क निर्माण अधूरा है. वहीं नाली का काम भी अधूरा है. नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता है. चारों तरफ सिर्फ कीचड़ पसरा नजर आता है. बरसात के पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है. लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. कच्ची मिट्टी की सड़क से चलना दूभर है. कई बार लोग अपने वाहनों से दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. सप्लाई वाटर बाधित, बिजली का भी संकट: लोगों के अनुसार पिछले सात दिनों से इलाके की बिजली गुल है. शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से गंभीरता नहीं बरती गयी है. लोगों ने कहा कि हमें लग रहा है कि इलाके के मुख्य ट्रांसफॉर्मर में कुछ गड़बड़ी है. लोगो ने कहा कि सप्लाई पानी की पाइपलाइन तो है, लेकिन दिन भर में एक बार पानी आता है, वह भी 10 मिनट के लिए. गंदा पानी घरों तक पहुंच पाता है. विद्युत विभाग, नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप इलाके के लोगों ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के अंदर होने के बाद भी हमें कई मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती. इसके लिए हम सभी ने मिलकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. आज हम सब इलाके के लोग एकजुट होकर प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं. आज के दौर में भी हमलोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं. सड़क आधी-अधूरी बनी है. नाली निर्माण नहीं हुआ है. गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है. बरसात का मौसम है लगातार बारिश होने के कारण हालत और भी खराब है. अशोक कुमार समस्या को लेकर नगर परिषद, विद्युत विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से शिकायत की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी. बिजली का पोल सभी जगह नहीं लगा है. जो भी पोल है, किसी में भी एक स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगायी गयी है. बीरू कुमार इलाके में कई बिजली के खंभे रास्ते में ही गिरा दिया गया था, उसे हम सभी ने हटाया. एक भी खंभे में स्ट्रीट लाइट नहींं होने के कारण शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है. इस कारण घरों से निकलना भी दूभर हो जाता है. बासदेव यादव हमारे इलाके में न ही बिजली रहती है और न ही सप्लाई पानी आता है. हम सब शिकायत करके बेबस हो चुके हैं. अगर जल्द ही बिजली की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो हम सब मिलकर विद्युत विभाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. सिकंदर यादव सबसे बड़ी परेशानी तो सड़क और नाली की है, न ही पक्की सड़क है न ही नाली, कच्ची मिट्टी की सड़क बरसात में बहती जा रही है. जहां तक पक्की सड़क है, वहां पूरी सड़क पर पानी ही भरा रहता है. मुहल्ले के लोगों को परेशानी होती है. सचिन कुमार आज के दौर में भी हमें कई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही, न ही पक्की सड़क बन रही है न नाली निर्माण हो रहा है, कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली कई दिनों से नहीं आयी है. होल्डिंग टैक्स भरने के बाद भी हम परेशान हैं. प्रमोद यादव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >