तिलैया के शिव मंदिर में चोरी

शहरी क्षेत्र में इन दिनों चोरी व चेन छिनतई की घटनाएं हो रही हैं.

झुमरीतिलैया. शहरी क्षेत्र में इन दिनों चोरी व चेन छिनतई की घटनाएं हो रही हैं. रविवार की रात थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित मडुआटांड़ में स्थित शिव मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया़ यहां से दो घंटा, नाग सांप, त्रिशूल, भजन कीर्तन का सामान, चार पीतल का लोटा, पीतल का परात के साथ दान पेटी तोड़ कर उसमें रखे पैसे आदि की चोरी कर ली. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है.

पूनम बनी मेघातरी पंचायत की मुखिया

झुमरीतिलैया. प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को मेघातरी पंचायत के मुखिया के चयन प्रक्रिया अपनायी गयी. इस दौरान वार्ड सदस्यों के बीच से पूनम देवी निर्विरोध मुखिया चुनी गयीं. इन्हें बीडीओ मनोज कुमार रवि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य भी मौजूद थे़ बता दें कि मेघातरी पंचायत की मुखिया शीला देवी का गत माह निधन हो गया था़ उनके निधन के बाद से यहां मुखिया का पद खाली था़

शिव वाटिका में विचार गोष्ठी आज

कोडरमा. सशक्त नारी सशक्त भारत पर विचार गोष्ठी का आयोजन 14 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे से बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में किया गया है़ कोडरमा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा एवं मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा, झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला वक्ता अपनी बात रखेंगी. यह जानकारी चेंबर के सचिव राम रतन महर्षि ने दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >