कोडरमा. जिला परिषद अध्यक्ष सह राजद नेता रामधन यादव ने जेजे कॉलेज को सर जेसी बोस विश्व विद्यालय गिरिडीह में समाहित करने के मामले में छात्र आंदोलन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में अपने हक अधिकार के लिए सभी को आवाज उठाने का अधिकार है, छात्र हित में जेजे कॉलेज बचाने के आंदोलन का समर्थन है. उन्होंने कहा कि सांसद-विधायक संसद और विधानसभा में नीति को लेकर जनभावनाओं को रखते हैं, लेकिन कोडरमा की जनता ने जिन्हें जनता की आवाज बुलंद करने संसद-विधानसभा भेजा, वे छात्र हित के मुद्दे उठाने की जगह ख़ामोश रहीं. पत्राचार कर अपनी जिम्मेवारियों से पल्ला झाड़ लिया. जनता सब समझती है और वक्त आने पर हिसाब करेगी.
जिप अध्यक्ष ने किया छात्रों के आंदोलन का समर्थन
लोकतंत्र में अपने हक अधिकार के लिए सभी को आवाज उठाने का अधिकार है
