चली चली, श्याम नाम की हवा चली..

श्याम शरण में आजा रे की ओर से आयोजित 44वां अरदास महोत्सव विशुनपुर रोड में भक्तिभाव से संपन्न हुआ.

झुमरीतिलैया. श्याम शरण में आजा रे की ओर से आयोजित 44वां अरदास महोत्सव विशुनपुर रोड में भक्तिभाव से संपन्न हुआ. यजमान के रूप में प्रियंका नवनीत (बंटी) ओझा ने पूजा-अर्चना की. इसका विधिवत अनुष्ठान पंडित अनिल मिश्रा ने संपन्न कराया. इस अवसर पर श्याम बाबा के ज्योत के साथ भजन कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ शुरू हुई. वहीं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम में लखनऊ से आये भजन गायक कृष्णा शर्मा ने मधुर प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना दिया. कन्हैया शर्मा ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश.. कलयुग का राजा खाटू नरेश..गाकर लोगों को झूमाया. वहीं हारे का सहारा है मेरा श्याम धनी..श्याम बाबा खाटू बुला रहा है…आस लगाये कब से बैठे श्याम तुम्हारे चरणों में..भजन गाये गये. भजन गायक रवि दाहिमा ने चली चली फिर चली चली, श्याम नाम की हवा चली…राकेश राजपूत ने सुन ले कन्हैया अरजी हमारी..गिरधारी सोमानी ने श्याम बाबा की जयकार..जैसे गीत गाये. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया गया. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विनोद सोनी, रत्नेश कुमार, निर्मल ओझा, संतोष लड्ढा, संजय नरेड़ी, संजय पिलानिया, विपुल चौधरी, अनुराग हिसारिया, मनोज लड्ढा, पप्पू सिंह, अविनाश कपसिमे, दीपेश जेठवा, विवेक सहल, राजू अजमानी, चंद्रशेखर जोशी, यश बंसल, यश दाहिमा, अजय शर्मा, आयुष पोद्दार, अरशद खान, धीरज रजक, हर्दयनाथ मिश्रा, विनीत मोदी, अनुप सिन्हा, आर्यन हर्षराज, रिषव सिंह, विकास अठघरा, संजय शारदा, शुभम कुमार, पियूष सहल, मधु सिंह, सीमा सहल, रश्मि लड्ढा, शालिनी दाहिमा, संगीता जेठवा, अमिता सिंह, अन्नु देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >