कोडरमा. मॉडर्न किड्स पैराडाइज में चल रहे समर कैंप का समापन हुआ. समारोह का आकर्षक पल नन्हे-मुन्नों का रैंप वॉक रहा. पीजी से कक्षा एक तक के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया. इसके बाद सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभागार में ऊर्जा भर दी. प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए नयी ऊर्जा और आत्मविश्वास की पाठशाला रही. आज का अनुभव कल इन्हें जीवन की हर चुनौती से लड़ने का साहस देगा. विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह कैंप सिर्फ गतिविधियों का मेला नहीं, बल्कि खुद को पहचानने का मंच था. हर बच्चे ने डर को हराकर कुछ नया सीखा. समर कैंप को यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये.
नन्हे बच्चों के रैंप वॉक और नृत्य ने मोहा मन
मॉडर्न किड्स पैराडाइज में चल रहे समर कैंप का समापन
