23 व 24 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी सूची

सभी मतदान केंद्रों पर यह व्यवस्था दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

जून से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर तैयारी कोडरमा बाजार. जिले में जून से शुरू होने वाले एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण ) कार्यक्रम को लेकर कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 23 व 24 मई को अन मैप्ड इलेक्टर लिस्ट (सूची ) का प्रकाशन किया जायेगा. इस सूची के माध्यम से वैसे मतदाता, जिनका नाम पूर्व एसआइआर (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर यह व्यवस्था दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची के निर्देश के आलोक में यह प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत संचालित किया जा रहा है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें तथा संबंधित बीएलओ की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें. जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गयी है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 और 24 मई को अपने अपने मतदान केंद्र पहुंच कर सूची में अपना नाम जांच करें तथा बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >