प्रेमी के घर पहुंची युवती, जमकर किया हंगामा

युवती का कहना था कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उससे संबंध बनाये और अब वह शादी से मुकर रहा है.

मरकच्चो़ थाना क्षेत्र के मरकच्चो मध्य पंचायत में एक युवक के घर सोमवार को उसकी कथित प्रेमिका पहुंच गयी और जमकर हंगामा किया. युवती का कहना था कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उससे संबंध बनाये और अब वह शादी से मुकर रहा है. युवती खुद को 18 साल की बता रही है. उसने बताया कि वह डोमचांच प्रखंड के सपही की निवासी है. युवती के अनुसारए रील्स बनाने के दौरान उसकी पहचान एक वर्ष पूर्व मरकच्चो निवासी सिकंदर यादव से हुई. इसके बाद वे लोग साथ में रील बनाने लगे़ इस दौरान उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. युवक ने शादी की बात कह कर उसके साथ संबंध भी बनाये, लेकिन अब युवक शादी से मुकर रहा है तथा किसी और लड़की से बात करने लगा है. युवक ने कुछ दिनों से उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया है. युवती युवक के घर पहुंच जमकर हंगामा करने लगी, हालांकि, आरोपी युवक के घर में नहीं होने की बात बतायी जा रही है. युवती द्वारा युवक के घर पहुंचने पर वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी. इस दौरान इसकी सूचना मरकच्चो पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाना ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >