युवती ने लगाया यौन शोषण व दहेज़ मांगने का आरोप

गत दिन पकड़े जाने पर प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने करा दी थी शादी

गत दिन पकड़े जाने पर प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने करा दी थी शादी सतगावां. थाना क्षेत्र के पचौड़ी में गत दिन एक साथ पकड़े जाने के बाद प्रेमी जोड़े का विवाह करा दिये जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. लड़की ने कथित प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व अन्य आरोप लगाये हैं, वहीं लड़के के परिजनों पर दहेज़ मांगने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में लड़की ने कहा है कि रौशन कुमार (पिता सुधीर सिंह, ग्राम-इटॉय, पो योगीडीह), अपने फुआ के घर ग्राम पचौड़ी में बराबर आना जाना करते थे, जिससे रौशन कुमार और मुझमें बातचीत होने लगी. बातचीत के क्रम में हम दोनों की दोस्ती हो गयी और बात प्रेम प्रसंग तक चली गयी. रौशन कुमार पांच माह पूर्व से मुझसे बातचीत करने लगे और बोलने लगे कि हम तुमसे शादी करेंगे और चोरी छुपे मेरे घर आना जाना करने लगे. मुझे शादी का झांसा देकर कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बनाये. इस बात की जानकारी मेरे माता पिता को नहीं थी. गत 21 मई को रौशन कुमार रात करीब 11:00 बजे मुझसे मिलने मेरे घर आये और मेरे रूम में चले गये. मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए हाथापाई करने लगे. बगल रूम में मेरी बहन बेबी देवी एवं जीजा विकास सिंह मेरी आवाज सुनकर जग गये और मेरे रूम में आकर देखा और रौशन कुमार को पकड़ लिया. रौशन कुमार से पूछा कि तुम यहां क्यों आये हो, तो रौशन कुमार ने कहा कि मैं काजल कुमारी से पांच माह से ही बातचीत कर रहा हूं. हम दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बना है. हम काजल कुमारी के साथ शादी करेंगे. मेरे परिजन इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी. परिजन एवं ग्रामीण हम दोनों को घोडसिमर मंदिर में ले गये और 22 मई को हम दोनों की शादी करा दी. शादी की खबर सुनकर रौशन कुमार की मां निर्मला देवी (पति सुधीर सिंह, ग्राम इटाय), मौसी नीतू देवी, मौसी का पति, छोटा मौसा, छोटा मामू, छोटी मामी, छोटी फुआ इंदु देवी सभी अचानक शादी के दो घंटा बाद मेरे घर पर आ गये और मुझे एवं मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे. कहने लगे कि तुम लोगों ने रौशन कुमार की जबरन शादी करा दी है. मुझे तथा रौशन कुमार को सभी धमकाने लगे कि तुम दस लाख रुपये दहेज के रूप में एवं बाइक लेकर इटाय आना, नहीं तो तुम दोनों को घर पर चढ़ने नहीं देगे. यही नहीं, रौशन के पिता सुधीर सिंह, रौशन कुमार का बड़ा भाई राहुल कुमार जो वर्तमान में बाहर में रह रहे हैं, दोनों फोन से दहेज की मांग करने लगे.कहने लगे कि तुम दोनों पति-पत्नी दस लाख रुपया दहेज के रूप में लेकर घर आना, नहीं आओगे, तो दोनों को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा. ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद रौशन कुमार एवं मैं पचौड़ी में रात्रि में पति पत्नी के रूप में प्रेम भाव से रहे. 23 मई को सुबह रौशन कुमार शौच के बहाने नदी तरफ चले गये और उधर से ही कहीं भाग गये. जब मैं मोबाइल से संपर्क करना शुरू किया, तो रौशन कुमार का मोबाइल स्वीच ऑफ बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >