योग्य और जिम्मेदार शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी है टीइटी

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में टेट प्रिपरेशन ओरियंटेशन (टीइटी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

टेट प्रिपरेशन ओरियंटेशन (टीइटी) कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में टेट प्रिपरेशन ओरियंटेशन (टीइटी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में सुशील कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य एवं पोषण परियोजना) एवं प्रोत्साहक जिला पर्यटन मौजूद थे. अतिथि को प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी सरकार द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सुशील कुमार ने कहा कि, टीइटी केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक योग्य और जिम्मेदार शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी है, जो विद्यार्थी भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि टीइटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि, जो भी शिक्षक बनें, वे विषय ज्ञान के साथ-साथ बच्चों की मनोविज्ञान, शिक्षण पद्धति और नैतिक मूल्यों को भी समझते हों इसलिए इसकी तैयारी भी हमें केवल किताबों तक सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि समग्र दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, कोई भी परीक्षा आपके ज्ञान, धैर्य और समर्पण की परीक्षा है। सफलता उन्हीं को मिलती है जो नियमित अध्ययन, सही रणनीति और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करते हैं. मौके पर सहायक प्राध्यापक व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >