: शिक्षक सम्मान समारोह झुमरीतिलैया. जीएनआइओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा द्वारा रविवार की रात शहर के एक होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक सशक्त बनाना था. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक संगठनों से जुड़े शिक्षकों, निदेशकों एवं शिक्षाविद शामिल हुए़ मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविदों ने शिक्षा को समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए शिक्षकों की भूमिका की सराहना की. मौके पर जीएनआइओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रतिनिधियों ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. इंस्टीट्यूशंस के सीइओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं सामाजिक मूल्यों को विकसित करने का आधार है. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता से भी सशक्त बनाना है.
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक सम्मानित
शिक्षक सम्मान समारोह
