रोटरी बाल विद्यालय में समर कैंप का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ़ कोडरमा द्वारा संचालित रोटरी बाल विद्यालय के बच्चों के लिए 6 दिवसीय समर कैंप का उदघाटन रोटरी सभागार में पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य रो. सुरेश जैन ने किया.

झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब ऑफ़ कोडरमा द्वारा संचालित रोटरी बाल विद्यालय के बच्चों के लिए 6 दिवसीय समर कैंप का उदघाटन रोटरी सभागार में पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य रो. सुरेश जैन ने किया. समर कैंप में बाल विद्यालय के 35 बच्चे भाग ले रहे हैं. सबसे पहले बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका ने आये हुए सभी सदस्यों शिक्षिकाओं एवं बच्चों का स्वागत किया. मौके पर सुरेश जैन ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ बच्चों को इस तरह के समर कैंप में अलग-अलग रुचि पूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सीखना चाहिए जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके. रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने रोटरी बाल विद्यालय के कार्यक्रमों की सराहना की. डायरेक्टर महेश दारुका, प्राचार्य रीना कुमारी और सभी शिक्षिकाओं के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया. पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि बाल विद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में इस पर कुछ और नए आयाम जोड़ने वाले हैं. पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद संगीता शर्मा ने बच्चों को उत्साहित किया. बाल विद्यालय की प्राचार्या रीना कुमारी ने उपस्थित सभी रोटरी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश सेठी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौधरी, कमल सेठी, गोपाल सराफ के अलावा शिक्षिकाएं खुशी सिंह, गानुमी दत्ता, शालिनी कुमारी, काजल कुमारी, निकिता कुमारी आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >