समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संदेश, डीएवी स्कूल में लोकतंत्र दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

पीवीएसएस डीएवी स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस को उत्साह के साथ मनाया. विद्यार्थियों ने भाषण, क्विज, पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लेकर लोकतंत्र के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को समझा.

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व, मूल सिद्धांतों तथा नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान भाषण, क्विज, पोस्टर निर्माण और तथ्य-वाचन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा नौ की छात्रा आराध्या सिंह के अंग्रेजी भाषण से हुई. उन्होंने लोकतंत्र की अवधारणा, नागरिक सहभागिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला. इसके बाद ज्योति कुमारी ने क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के लोकतंत्र संबंधी ज्ञान को परखा. सभ्यता सिंह ने हिंदी भाषण के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता, न्याय और नागरिक सहभागिता को लोकतंत्र की आधारशिला बताया.

मानवी सिंह ने लोकतंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी, जबकि दिव्यांशी प्रकाश ने आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन आराध्या सिंह ने किया.

लोकतंत्र जिम्मेदारी पर आधारित जीवन-पद्धति : प्राचार्य

प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं है, बल्कि समानता, स्वतंत्रता, न्याय, सम्मान और जिम्मेदारी पर आधारित जीवन-पद्धति है. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक सुजीत कुमार राणा, बलराम मिश्रा, जयदेव आचार्य और अंजली कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >