बिजली बकायेदारों पर सख्ती, छापेमारी से मचा हड़कंप

: 10 हजार से अधिक बकाया वाले 2180 उपभोक्ताओं को भेजा नोटिस

: 10 हजार से अधिक बकाया वाले 2180 उपभोक्ताओं को भेजा नोटिस झुमरीतिलैया. जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और राजस्व की वसूली को मजबूत करने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. बकायेदार उपभोक्ताओं और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. बिजली विभाग द्वारा ऐसे 2180 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गये हैं, जिन पर 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है. इन सभी उपभोक्ताओं पर कुल 11 करोड़ 61 लाख 27 हजार 34 रुपये का बकाया है. विभाग की ओर से कहा गया है कि यदि 10 फरवरी तक बकाया राशि जमा नहीं की गयी, तो संबंधित उपभोक्ताओं पर नीलामवाद एवं प्रमाण पत्र वाद की कार्रवाई की जायेगी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि केवल इस माह अब तक 306 उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी जा चुकी है, जिन पर लगभग 40 लाख रुपये का बकाया था, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में खलबली : विद्युत विभाग ने पूरे जनवरी माह में चार बार विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 464 उपभोक्ताओं के परिसरों पर अलग-अलग तिथियों में छापे मारे गये, जिनमें से 86 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके अतिरिक्त 123 अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी, जिनमें 18 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. जिले के झुमरी तिलैया क्षेत्र में एसडीओ गजेंद्र टोप्पो के नेतृत्व में 48 स्थानों पर छापेमारी की गयी, जिसमें सात लोगों पर तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई. कोडरमा में एसडीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर 40 स्थानों पर छापेमारी की गयी, जहां छह मामलों में कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं डोमचांच क्षेत्र में एसडीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में 35 स्थानों पर छापेमारी की गयी, जिसमें पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >