बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर

एकल अभियान की मासिक अंचल समीक्षा बैठक

: एकल अभियान की मासिक अंचल समीक्षा बैठक झुमरीतिलैया. शहर के देवी मंडप रोड स्थित अंचल कार्यालय में एकल अभियान की मासिक अंचल समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कोडरमा अंचल के 264 विद्यालय ग्रामों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया. अंचल सचिव संदीप केडिया की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में बच्चों के बीच साप्ताहिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी कुंज बिहारी त्रिवेदी ने ग्राम स्तर पर समितियों की सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक में पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह, अभियान प्रमुख रामनिवास पांडेय, कार्यालय प्रमुख दीपक कुमार, प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद कुमार, गतिविधि प्रमुख नंदन ठाकुर, संच प्रशिक्षक रजत कुमार, विवेकानंद पांडेय, अजीत यादव, हीरामन कुमार यादव, सरिता देवी, भारती कुमारी, पूजा वर्मा, नीलम कुमारी, कोमल कुमारी, संजू कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >