13 सितंबर को होगी आठवीं श्याम भजन संध्या

झुमरीतिलैया में 13 सितंबर को श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा आठवीं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें गायिका कनिका ग्रोवर भजनों की अमृत वर्षा करेंगी।

झुमरीतिलैया, कोडरमा: श्री श्याम सेवा परिवार झुमरीतिलैया के तत्वावधान में आठवीं श्याम भजन संध्या का आयोजन 13 सितंबर रविवार को होटल विराज में शाम सात बजे से प्रभु इच्छा तक किया जायेगा. आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है.

भजन संध्या में बाबा श्याम का भव्य व अलौकिक दरबार सजाया जायेगा. अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के साथ बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा. कार्यक्रम में स्थानीय सुप्रसिद्ध भजन गायकों के साथ मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिका कनिका ग्रोवर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगी.

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम के मधुर भजनों की अमृत वर्षा होगी. विशेष श्रृंगार, आकर्षक दरबार, अखंड ज्योत और छप्पन भोग भजन संध्या के प्रमुख आकर्षण रहेंगे.

श्री श्याम सेवा परिवार ने जिले के सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार व इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >