कोडरमा. झामुमो जिला समिति की ओर से मंगलवार को सरना स्थल, कोडरमा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी आदमकद तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने की. उन्होंने कहा कि गुरुजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे. उनका संघर्ष, योगदान और उपलब्धियां आज भी प्रेरणा देती हैं और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि उनके विचारों पर चलकर राज्य और समाज का विकास संभव है. अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने समृद्ध झारखंड का जो सपना देखा था, वह अब साकार होता दिखायी दे रहा है. सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. मौके पर बीरेंद्र मिश्रा, इस्लाम अंसारी, रामेश्वर मुर्मू, संजय पांडेय, तारणी प्रसाद, शालिनी गुप्ता, रवींद्र शांडिल्य, रामचंद्र सिंह, बालगोविंद मोदी, अशोक कुमार, मो खलील, मो कुदुश, सुधाकर यादव, छोटू यादव, दीपक नवीन चंद्रवंशी, मोहम्मद शाकिर, चंद्रदेव यादव, उमेश यादव, गणेश राय, दिवाकर तिवारी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अशरफ, गोविंद मोदी, विश्वनाथ राय, कामेश्वर भारती, प्रदीप चौधरी, धीरज कुमार, बाला लखेंद्रर पासवान, ओणम प्रिया, गुड़िया देवी, मनीष पांडेय, इरफान अंसारी, विवेक गुप्ता, मनोज यादव, संतोष यादव आदि मौजूद थे.
पुण्य तिथि पर याद किये गये दिशोम गुरु, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर जिलाध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network
Copied link
कोडरमा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।