झुमरीतिलैया. अधिक मास के पावन अवसर पर गुरु कृपा शांति भवन की महिलाओं द्वारा सेवा, साधना और दान से जुड़े विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रतिदिन सवा घंटे तक हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया गया, जिससे पूरा भवन भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया. कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं ने गौ सेवा का विशेष आयोजन किया. सभी श्रद्धालु महिलाएं गौशाला पहुंचीं और गायों को रोटी, गुड़ तथा हरी सब्जियां खिलायीं. साथ ही गौशाला के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन सामग्री और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम में प्रतिमा वर्णवाल, रेणु तरवे, मुन्नी देवी, अनिता भदानी, दीपा गुप्ता, सुनीली अठघरा, बबीता कठघरा, संध्या सेठ, रेखा एकघरा, मंजू देवी, इंदु देवी, रंजीता देवी, सविता भारद्वाज, रीना कंधवे, सरोज देवी, रीना सिंह, प्रेमलता देवी, उषा देवी, स्वाति मिश्रा, शीला देवी, अनुपमा देवी, सारिका अग्रवाल, श्वेता कपसी, सोनीला कपसी, द्रौपदी, नीलम देवी, रेणुका पहाड़ी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं.
गुरु कृपा शांति भवन में सेवा, साधना और दान कार्यक्रम
प्रतिदिन सवा घंटे तक हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया गया,
