विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का दिखा वैज्ञानिक सोच

बच्चों द्वारा नेचर कंजर्वेशन, पर्यावरण संरक्षण, लाइटिंग डिटेक्टर, अर्थक्वेक अलार्म, क्रॉप प्रोटक्शन, फायर अलर्ट और कार्डियक अरेस्ट एप के अलावा अन्य प्रकार के मॉडल बनाये गये थे

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में वर्ग पांच से लेकर 11वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों में उनके वैज्ञानिक सोच की झलक दिखायी पड़ी. बच्चों द्वारा नेचर कंजर्वेशन, पर्यावरण संरक्षण, लाइटिंग डिटेक्टर, अर्थक्वेक अलार्म, क्रॉप प्रोटक्शन, फायर अलर्ट और कार्डियक अरेस्ट एप के अलावा अन्य प्रकार के मॉडल बनाये गये थे, जिसे काफी सराहा गया. यह प्रतियोगिता तीन ग्रुप में विभाजित थी. वर्ग पांच से छह में सुष्मिता और ग्रुप को प्रथम, निधि को द्वितीय और अन्वी को तृतीय स्थान मिला. वर्ग सात से आठ में अमित कुमार, आर्यन और बसु गौतम ग्रुप तथा हरनेक और अपराजिता ग्रुप क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. वर्ग नौ से 11 में आतिफा आर्ची और अक्शा ग्रुप को प्रथम, सौम्या ग्रुप को द्वितीय और क्वाजी अर्श अहमद ग्रुप को तृतीय स्थान मिला. प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया और कहा कि इन मॉडलों में बच्चों की वैज्ञानिक सोच की झलक दिखायी पड़ रही है. बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारी नीतिका सिंह, प्रियंका मित्रा विश्वास, विक्रम कुमार, टिंकू कुमार, सुमित साव और फैयाज केसर के निर्देशन में की थी. मौके पर उप प्राचार्य प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >