पानी की बर्बादी रोकें, स्वच्छता की आदत अपनायें : बच्चों को दिया संदेश

कोडरमा में रोटरी बाल विद्यालय के बच्चों को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. उन्हें पानी बचाने, पर्यावरण स्वच्छ रखने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

कोडरमा. इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से रोटरी बाल विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच जल एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छ जल के महत्व, पानी के संरक्षण, व्यक्तिगत स्वच्छता और उचित स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी दी गयी.

पानी की बर्बादी रोकने का संदेश

बच्चों को पानी की बर्बादी रोकने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, शौचालय का सही उपयोग करने और दैनिक जीवन में स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. क्लब के सदस्यों ने बच्चों को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि जल बचायें, स्वच्छ रहें और स्वस्थ रहें.

परिवार और दोस्तों को भी जागरूक करने की अपील

बच्चों से स्वयं स्वच्छता और जल संरक्षण की आदतें अपनाने के साथ अपने परिवार और मित्रों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गयी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया.

मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की अध्यक्ष कंचन भदानी, कोषाध्यक्ष रितु तरर्वे, एडिटर अर्चना बर्मन, सरिता कन्धवे, बीना भदानी और रितु सेठ उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >