सेक्रेड स्कूल ने पूर्व छात्रा डॉक्टर रितु को किया सम्मानित

डॉ रितु मोदी ने 2010 में इस विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी.

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल ने अपने विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ रितु मोदी को सम्मानित किया. डॉ रितु मोदी ने 2010 में इस विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. रितु मोदी विद्यालय की पहली छात्रा है, जिन्होंने डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता और विद्यालय को गौरवान्वित किया है. मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा और उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बुके और प्रशस्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया. डॉ रितु मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता सफलता के सूत्र हैं. उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी. मौके पर रितु की मां विनीता मोदी, कोडरमा हाई स्कूल से अवकाश प्राप्त शिक्षक अनंत ठाकुर, किशोर कुणाल, कुरेश शर्मा, संयुक्ता बिद, अमृत झा, प्रियंका मित्रा विश्वास के अलावा कई बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >