आरपीएफ ने बिछड़ी महिला को परिजनों से मिलाया

रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत प्रयागराज महाकुंभ में बिछड़ी एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया.

झुमरीतिलैया. रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत प्रयागराज महाकुंभ में बिछड़ी एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया. मंगलवार देर रात करीब दो बजे कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर एक बुजुर्ग महिला डरी और सहमी हालत में बैठी हुई मिली. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को संदेह हुआ तो उन्होंने महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन से घर लौट रही थीं, लेकिन किसी कारणवश अपने पति से बिछड़ गयी और कोडरमा स्टेशन पर उतर गयी. महिला की पहचाना प्रभा देवी, जिला- बांका (बिहार) के रूप में हुई. महिला सिपाही नीलू ने आगे बढ़कर उनकी मदद की और उन्हें आरपीएफ पोस्ट ले गयी. सुबह होते ही निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने महिला द्वारा बताये गये पते के आधार पर बांका पुलिस से संपर्क किया. परिजनों से बातचीत कर बड़े पुत्र पप्पू मंडल को कोडरमा बुलाया. बुधवार को महिला के बड़े पुत्र पप्पू मंडल कोडरमा पहुंचे तो मां ने अपने बेटे को पहचानते ही गले लगा लिया. बुजुर्ग महिला के परिजनों ने आरपीएफ कोडरमा का आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >