मानवता की सेवा का सच्चा कार्य करता है रोटरी

रोटरी क्लब कोडरमा सहेली सेंटर द्वारा रोटरी सभागार में सौंदर्य दुल्हन प्रतियोगिता और सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब कोडरमा सहेली सेंटर द्वारा रोटरी सभागार में सौंदर्य दुल्हन प्रतियोगिता और सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली केंद्र की अध्यक्ष माला दारूका ने की और मुख्य अतिथि आई हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता प्रसाद थीं. विजेताओं का चयन शालिनी सेठ और ऐश्वर्या ब्यूटी पार्लर के सहयोग से किया गया. अपने स्वागत भाषण में माला दारूका ने कहा कि सहेली केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है, जहां बालिकाओं को ब्यूटीशियन, सिलाई, कुकिंग, कंप्यूटर और मेहंदी जैसी ट्रेनिंग दी जाती है. मानवता सेवा की सराहना की डॉ. संगीता प्रसाद ने रोटरी क्लब कोडरमा की मानवता सेवा की सराहना की. सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी और रोटरी क्लब अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की. बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारूका ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया. दुल्हन प्रतियोगिता में 15 और सिलाई प्रतियोगिता में 10 बालिकाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर माला दारूका को पीएचएफ पीन भेंट किया गया. विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष ज्योति पुजारा ने किया. पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर नवीन जैन ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना ही देश को मजबूत बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >