कोडरमा में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, दुर्घटना के बाद भाग खड़े हुए दोस्त

कोडरमा में बुधवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना के बाद इनके दोस्त भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक घर में बिना बताए दोस्तों के साथ घूमने जा रहे थे.

Road Accident In Koderma: कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के गांगडीह स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सूरज पासवान (22 वर्ष) पिता प्रकाश पासवान व दिनेश कुमार (20 वर्ष) पिता देवन चौहान (नदौरा, थाना कादिरगंज, जिला नवादा, बिहार) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक सूरज की शादी एक महीना पहले हुई थी. हादसे के बाद इनके दोस्त इन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए.

बिना बताए घर से आए थे सतगावां

जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने घर में किसी को बिना बताए दोस्तों के साथ सतगावां आए थे. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल (बीआर-27-यू-8502) पर सवार होकर गोविंदपुर की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान सतगावां थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप के समीप लंबी कतार के ठोकर से बाइक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सीआरपीएफ कैंप की बाउंड्री व बगल की दीवार व लोहे के पोल में जा टकराया. इससे दोनों युवकों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि, आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

28 दिन पूर्व हुई थी सूरज की शादी

लोगों के अनुसार सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सूरज पासवान की शादी मात्र 28 दिन पूर्व हुई थी. सूरज व दिनेश अपने दोस्तों के साथ पेट्रो जलप्रपात जा रहे थे. इसी क्रम में सड़क दुघर्टना में इनकी मृत्यु हो गयी. इसे देख अन्य साथी इन दोनों को छोड़कर भाग गए.

शव देख भाई हुआ बेहोश

घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा. इधर, घटना के बाद पहुंचा मृतक का भाई शव को देखने के बाद बेहोश हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bokaro News: बेरमो के चंद्रपुरा में दीवार से टकराया ऑटो, चालक की मौत, 2 बच्चे बोकारो रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.