——————– कोडरमा. सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है. 97.2% अंक लाकर ऋषिका कुमारी स्कूल टॉपर बनी, जबकि 97% अंक के साथ सौरभ रंजन सेकेंड टॉपर बना़ इस परीक्षा में 22 बच्चों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं. परीक्षा में 174 छात्र शामिल हुए थे. विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है़ ऋषिका कुमारी को 97.2, सौरभ रंजन को 97%, राजवीर मोदी को 95.8, ऐश्वर्यप्रीत को 94.2, बबली कुमारी को 94%, आराध्या जायसवाल को 93.6, वैष्णवी कुमारी को 93.4, आयुष कुमार को 93.02, सौरभ कुमार को 93%, विनीत कुमार को 93%, मोहित राज को 92.6%, पीयूष राज मोदी को 92.02%, साक्षी कुमारी को 92%, आयुष्मान सिंह को 91.6, आदित्य कुमार को 91.4, मानसी ऐश्वर्यम को 91.2%, आतिश राणा को 91.2, असदक शहजादा को 91 प्रतिशत, एंजेल भारती को 90.6%, शिवम यादव को 90. 4%, खुशी कुमारी को 90.2% और अमित कुमार यादव को 90% अंक हासिल हुआ है़ छात्रों की सफलता पर निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा और उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, उप निदेशक विनोद कुमार, शिक्षकों में दीपक सर्राफ, शगुफ्ता परवीन, विक्रम कुमार, अभिलाष सिंह, सतीश कुमार, भोला कुमार, पवन ठाकुर, फैयाज कैशर, टिंकू कुमार, प्रियंका मित्रा विश्वास, नीतिका सिंह, संयुक्ता बिद ने खुशी जताते हुए बधाई दी है़
सेक्रेड हार्ट स्कूल : 97.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी ऋषिका
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है.
