जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बैंकर समिति की बैठक बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, स्वयं सहायता समूह का बैंक लिंकेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डीबीटी भुगतान केवाइसी तथा एचपीसीएल सीडिंग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन, पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही बैंक खातों में ई केवाईसी एवं आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया. मौके पर विभिन्न बैंकों के शाखा कर्मी व अन्य कर्मी मौजूद थे.
बैंकर समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बैंक खातों में ई केवाईसी एवं आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया
