राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, जिला भू-अर्जन कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

बिना किसी वैद्य कारण से आवेदन को रिजेक्ट नहीं करेंगे प्रतिनिधि कोडरमा. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, जिला भू-अर्जन कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों वन प्रमंडल, उत्पाद विभाग, विद्युत विभाग, कृषि बाजार समिति, निबंधन कार्यालय, नगर पर्षद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत डोमचांच/कोडरमा, मत्स्य विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, खनन विभाग, नाप-तौल विभाग तथा भू-राजस्व शाखा की समीक्षा की गयी. इस दौरान सभी विभागों से राजस्व संग्रहण की अद्यतन जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, सुमोटो म्यूटेशन, डीसीएलआर म्यूटेशन, सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन एवं परिशोधन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने राजस्व शिविर आयोजित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये. उपायुक्त श्री गुप्ता ने सभी अंचल अधिकारियों के निर्देश दिया कि बिना किसी वैद्य कारण से आवेदन को रिजेक्ट नहीं करेंगे, सभी आवेदन ज्यादा दिन लंबित न रहे, सुनिश्चित करेंगे. साथ ही दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत का आयोजन करने का निर्देश दिया. उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभुकों को मुआवजा राशि समय पर उपलब्ध कराने को कहा. जिला भू-अर्जन कार्यालय की समीक्षा के क्रम में एनएचएआई से संबंधित मामलों, आरसीडी अंतर्गत बरियारडीह मरकच्चो निर्माण परियोजना, बगडो से महेशपुर चौक पथ चौड़ीकरण, तिलैया–बगडो जयनगर पथ, डोमचांच–पिपचो पथ तथा बेको–माखमारगो पथ निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर डीएफओ सौमित्र शुक्ला, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, सभी अंचल अधिकारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >