कोडरमा : धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया़ यह अभियान के दौरान 555 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे.
4 लाख से अधिक रुपये वसूला गया
इनसे 4,95,350 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई़ बताया जाता है कि चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों व विभिन्न मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ के अनुसार धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा.
