अवैध शराब को लेकर छापामारी, 274 लीटर महुआ शराब जब्त

अवैध महुआ शराब के कारोबार के विरुद्ध तिलैया थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया.

प्रतिनिधि

कोडरमा. अवैध महुआ शराब के कारोबार के विरुद्ध तिलैया थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. तिलैया बस्ती व यदुटांड़ में की गयी छापामारी के दौरान 274 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार रुपये है. हालांकि, छापामारी के दौरान अवैध शराब के धंधेबाज पकड़ में नहीं आए. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. बताया जाता है कि थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यदुटांड स्थित जीवलाल यादव के चाय-नास्ता की दुकान में छापामारी की. यहां से प्लास्टिक के बोतल व जार में रखा हुआ सात लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई, जबकि तिलैया बस्ती वार्ड नंबर चार शिवशांति नगर स्थित कामेश्वर यादव के घर से प्लास्टिक के कई जार में रखा हुआ 267 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 34/26 दर्ज किया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक नरेश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अनुरंजन कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >