ढिबरा उत्खनन के खिलाफ छतरबर जंगल में छापामारी

वन प्राणी आश्रयाणी क्षेत्र में अवैध रूप से ढिबरा का अवैध उत्खनन को लेकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है.

कोडरमा. वन प्राणी आश्रयाणी क्षेत्र में अवैध रूप से ढिबरा का अवैध उत्खनन को लेकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज के पीछे स्थित छतरबर जंगल में की गयी छापामारी के दौरान अवैध खनन में लगे एक जेसीबी को जब्त किया गया. टीम ने छापामारी के दौरान पाया कि वन प्राणी आश्रयाणी क्षेत्र के बड़े भूभाग पर अवैध रूप से ढिबरा का खनन किया जा रहा है. मामले में तिलैया बस्ती निवासी विजय सिंह व अशोक साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जानकारी के अनुसार जिले में अवैध रूप से ढिबरा के अवैध उत्खनन की सूचना पर वन प्राणी आश्रणयी हजारीबाग के डीएफओ सूरज कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार छापामारी की जा रही है. डीएफओ को मिली सूचना के आधार पर रविवार की देर रात विभाग की कोडरमा व चौपारण की टीम ने छतरबर जंगल में छापामारी की. यह कार्रवाई सोमवार दोपहर तक चलती रही. चूंकि खनन माफिया भागते समय जेसीबी को पंक्चर कर गये थे. ऐसे में जेसीबी को जब्त कर लाने में टीम को समय लगा. कार्रवाई के समय स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया. इधर, टीम ने छापामारी के क्रम में देखा कि वन प्राणी आश्रयाणी के एक बड़े भूभाग पर अवैध रूप से ढिबरा का खनन किया जा रहा है. विभाग ने इस संबंध में दो लोगों को नामजद करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि गत दिन भी टीम ने अवैध ढिबरा लोड पांच टेंपो व एक टोटो जब्त किया था. छतरबर में हुई छापामारी में रेंजर रामबाबू कुमार व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >