दलित टोला उजाड़ने की साजिश के खिलाफ प्रदर्शन कल

राज्य निर्माण कामगार यूनियन की बैठक

: राज्य निर्माण कामगार यूनियन की बैठक झुमरीतिलैया. नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 19 के इंदरवाटांड़ स्थित दलित टोला को उजाड़ने की कथित साजिश के विरोध में मंगलवार को कोडरमा अंचल कार्यालय पर सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया जायेगा. यह निर्णय रविवार को इंदरवाटांड़ में आयोजित झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की बैठक में लिया गया. मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि इंदरवाटांड़ के दलित परिवार वर्षों से जमींदारों के यहां मेहनत-मजदूरी करता आ रहा है. उन्होंने बताया कि मेहनत के एवज में जमींदार परिवार द्वारा उन्हें निर्जन भूमि पर बसाया गया था और तब से वे लोग वहीं निवास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बस्ती में रहने वाले लोगों के पास राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा मकानों की होल्डिंग रसीदें भी उपलब्ध हैं. अब इलाके की जमीन महंगी हो जाने के कारण भू-माफियाओं की नजर इस भूमि पर पड़ गयी है. प्रेम प्रकाश ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की जानकारी के बिना कोर्ट को गुमराह कर आदेश प्राप्त किया गया है. उन्होंने कहा कि इस आदेश के खिलाफ कानूनी अपील की जायेगी और बस्तीवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर शिवनंदन भुईयां, जागेश्वर भुईयां, छोटू भुईयां, पप्पू भुईयां, विनोद भुईयां, गंगा देवी, धनेश्वरी देवी, मंजू देवी, जमना भुईयां, पुतुल भुईयां, रामचंद्र भुईयां, सोफारी भुईयां, चंदवा देवी, टुकलाल भुईयां, सोनू भुईयां, समता देवी, मुंदरी देवी, गायत्री देवी, अन्नू देवी, सुरेश भुईयां, राजू भैया समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >