: मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक अग्रसेन भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने की. इस दौरान आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस, पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस तथा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसके साथ ही शाखा के अन्य आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि शाखा का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं को सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना भी है. मौके पर प्रियंका अग्रवाल, नेहा जैन, नेहा हिसारिया, अनु संघई, श्रेया केड़िया, आंशिका जैन, रचना जैन, प्रगति चौधरी, श्रेया चौधरी, श्वेता गुटगुटिया, कृतिका मोदी, बीना जैन, प्रीति गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया आदि मौजूद थीं.
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी प्रेरणा शाखा
मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक
