सीडी गर्ल्स स्कूल में प्रेरणा शाखा ने लगाया वाटर कूलर

उदघाटन सीडी गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिन्हा, तुलसियान मेटल्स एवं प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित तुलसियान ने संयुक्त रूप से किया.

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में शहर के सीडी गर्ल्स हाई स्कूल में स्थायी वाटर कूलर लगाया गया. उदघाटन सीडी गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिन्हा, तुलसियान मेटल्स एवं प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित तुलसियान ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रधानाचार्य श्री सिन्हा ने कहा यह वाटर कूलर गर्मी के दिनों में बच्चों के लिए राहत का माध्यम बनेगा. उन्होंने इस कार्य के लिए प्रेरणा शाखा को धन्यवाद दिया. वहीं तुलसियान मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित तुलसियान ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है. हमारा परिवार हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहा है. शाखा अध्यक्ष सारिका लड्डा ने बताया कि यह वाटर कूलर स्कूल के बच्चों के लिए स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध करायेगा. अभी हमारी शाखा द्वारा एक माह के लिए निरंतर निःशुल्क चलंत प्याऊ कार्यक्रम जारी है. जिसमें एकादशी के दिन पानी के साथ-साथ शर्बत भी पिलायी गयी. सचिव आकृति चौधरी ने कहा कि प्रेरणा शाखा द्वारा अभी तक झुमरी तिलैया में कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दो, सिविल कोर्ट में एक, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक, कोडरमा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित शिव मंदिर में एक वाटर कूलर लगाया गया है. मौके पर रॉटरेट क्लब के अध्यक्ष आशीष शर्मा, आभा कुमार सिंह, शाखा सह सचिव प्रिया अग्रवाल, परियोजना निदेशक नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, नेहा हिसारिया, दीपा गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.