कंपनी सेक्रेटरी फाइनल परीक्षा में प्रतीक सफल

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में झुमरीतिलैया निवासी अरविंद एकघरा के पुत्र प्रतीक कुमार ने अव्वल आकर जिले का नाम रौशन किया है.

झुमरीतिलैया. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में झुमरीतिलैया निवासी अरविंद एकघरा के पुत्र प्रतीक कुमार ने अव्वल आकर जिले का नाम रौशन किया है. अरविंद एकघरा ने बताया की प्रतीक ने अपनी स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया से की. वहीं ग्रिजली विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने सेठ आनंदराम जयपुरिया कॉलेज से कोलकाता से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी के लिए प्रतीक ने मोहित एजुकॉम्प प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता में मोहित अग्रवाल के मार्गदर्शन में फाउंडेशन क्लासेस की. इसके बाद इंस्पायर अकादमी पुणे से ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल (दूसरा समूह) क्लासेस की. जबकि प्रोफेशनल कार्यक्रम के पहले समूह की तैयारी स्वयं अध्ययन और यूट्यूब के माध्यम से की. वहीं प्रतीक कुमार ने बताया कि कंपनी सेक्रेटरी फाइनल परीक्षा ग्रुप एक और ग्रुप दो के संयुक्त परिणाम में 53 परसेंटाइल हासिल किया है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >