कोडरमा. चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत में वन समिति बेंदी और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन समर्थित चाइल्ड लेबर फ्री माइका के संयुक्त तत्वावधान में वन संरक्षण को लेकर रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर वन समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने कहा कि वनों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. इसे बचाना हमारे भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है. चाइल्ड लेबर फ्री माइका के राज्य समन्वयक मुख्तारुल हक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जिस प्रकार से इस पंचायत के लोगों ने जो पहल की है वह दूसरे पंचायतों के लिए एक प्रेरणा है. कार्यक्रम में बाल मित्र ग्राम ओकरचुआ, झरखी, बिशनपुर, बोनाबड़कीटांड़, कुंभियातरी, बोंगादाह सहित कई गांव के लोगों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. इस दौरान पेंटिंग, निबंध लेखन, नाटक व खेलकूद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वन समिति सदस्य राजेश सिंह, कविता देवी, राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, जितेंद्र अगेरी, मनमोहन कुमार, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के मो आरिफ अंसारी, दीपक राणा, महेश कुमार सिंह, आर्यन कुमार सहित विभिन्न बाल मित्र ग्रामों के कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
