पंकज बने सरमाटांड़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सरमाटांड़ की बैठक स्टेशन चौक पर हुई.

जयनगर. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सरमाटांड़ की बैठक स्टेशन चौक पर हुई. बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष पंकज यादव, सचिव डॉ रामकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र दास चुने गये. बैठक में पूजा के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गयी. उल्लेखनीय है कि पूजा में सरमाटांड, सतडीहा, योगियाटिल्हा, प्रतापपुर, नौकाडीह, चेहाल, उदालो, नवादा, आरामुरगो सहित दर्जनों गांव के लोग भाग लेते हैं. मौके पर कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. इसमें रामू यादव, संपत राणा, संजीव दास, मनोज यादव, रामदेव यादव, राजू यादव, रामशरण पासवान, दिलीप पासवान, इंद्रदेव यादव, रामचंद्र यादव, दशरथ राणा, विजय यादव, संजय दास, अजय सिंह, रामजी राणा, उमाशंकर यादव, कामेश्वर पासवान, रामू पंडित, मंटू पंडित, सत्यम पंडिम, महेंद्र यादव, शिवशंकर पासवान, विक्रम दास, संतोष पंडित, रमेश चौधरी आदि के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >