रंगों और संदेशों से बच्चों ने जगायी अंगदान की अलख, चार विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

भालोटिया विद्या मंदिर में अंगदान-देहदान जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने चित्रों और संदेशों से अंगदान के महत्व को उजागर किया.

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया प्रेरणा शाखा की ओर से अंगदान-देहदान जागरूकता अभियान के तहत भालोटिया विद्या मंदिर में चित्रकला व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने चित्रों और संदेशों के माध्यम से अंगदान व देहदान के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया.

प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी ने अंगदान पर प्रेरणादायक लघु भाषण भी दिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

अंगदान जरूरतमंद के जीवन में जगा सकता है नई उम्मीद : आकृति

शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि बच्चों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. अंगदान किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण बन सकता है. उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और समाज को भी अंगदान व देहदान के लिए प्रेरित करने की अपील की. मौके पर शाखा सचिव प्रिया अग्रवाल, सरिका लड्ढा, श्वेता गुटगुटिया, नेहा हिसारिया, वीणा जैन आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >