आउटसोर्सिंग कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

सरकार, कंपनी तथा जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया

कोडरमा. आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया. ये कर्मी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स के तहत जिला के सदर अस्पताल और हजारीबाग जिले के प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हैं. तीन सौ से अधिक कर्मियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है, जिसके विरोध में वे पिछले 15 दिनों से सीटू और झारखंड राज्य जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे हैं. कर्मचारियों ने काला दिवस कार्यक्रम के तहत विरोध दर्ज कराया और सरकार, कंपनी तथा जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया. सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि गरीब कर्मचारियों के लिए बिना वेतन जीवन चलाना बेहद कठिन है और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयी, तो आंदोलन और तेज होगा. इधर झामुमो के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो मामला मुख्यमंत्री तक ले जाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >