आउटसोर्सिंग कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

जुलूस समाहरणालय होते हुए गांधी चौक कोडरमा बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ

कोडरमा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले सदर अस्पताल परिसर से मशाल जुलूस निकाला. जुलूस समाहरणालय होते हुए गांधी चौक कोडरमा बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ. मौके पर संजय पासवान ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन इनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है. जुलूस में रंजीत राम, धीरज तिवारी, अभिजीत कुमार, विशाल कुमार, प्रिंस पांडेय, चंदन, राहुल, विशाल गौरव, आयुष, पिंटू, विपिन, नीरज, शेखर, रौशन, सचिन, रेखा, रंभा रंजु, संजना, रजनी, सुल्तानी, महिमा भारद्वाज, सोनी, हीरालाल डोम, सुमा देवी, जगधात्री आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >