विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

परियोजना बालिका उच्च विद्यालय जयनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

कोडरमा. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय जयनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान सह महिला सशक्तीकरण व सामाजिक कुरीतियों पर निबंध राइटिंग व सामाजिक कुरीतियों पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे अपने अधिकारों को सजग होकर प्राप्त कर सके. वही डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर ने आईटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. वहीं अरुण कुमार ओझा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार, महिला प्रताड़ना, अधिकार और कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि कानून की अवहेलना करने पर दंड का प्रावधान है. मौके पर छात्राओं के बीच निबंध राइटिंग व सामाजिक कृतियों पर चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा सिमरन कुमारी प्रथम, वर्ग नवम की छात्रा दीपिका कुमारी द्वितीय, वर्ग नवम की छात्रा मेघा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. सफल छात्राओंं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रिंसिपल प्रकाश कुमार रविदास ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >