विधिक जागरूकता व आउटरीच अभियान का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार थे.

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आयोजन सोमवार को जिले के सतगावां प्रखंड के बासोडीह पंचायत भवन में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार थे. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है, ताकि महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके. शिविर को एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर, मुखिया अनिता देवी ने भी संबोधित किया. मौके पर पंचायत सचिव सोनू कुमार, पीएलवी राजेश पासवान, सुरेश प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, रंजीत यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >