कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

पूर्वी पंचायत निवासी चंदन ठाकुर (पिता सुधीर ठाकुर) की मौत शनिवार रात कुआं में गिरने से हो गयी.

चंदवारा. पूर्वी पंचायत निवासी चंदन ठाकुर (पिता सुधीर ठाकुर) की मौत शनिवार रात कुआं में गिरने से हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

जंगल में शव मिला

चंदवारा. थानांतर्गत जवाहर घाटी के फिसरी जंगल में नाविकों ने एक व्यक्ति का शव पानी में देख पुलिस को सूचित किया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को निकालने का प्रयास कर रही थी.

कोडरमा स्टेशन से स्प्रिट बरामद

झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा स्टेशन से स्प्रिट बरामद किया. जानकारी के अनुसार आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी जितेंद्र कुमार व आरक्षी अशोक कुमार गुप्ता प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान नये फुट ओवरब्रिज के पास एक काले रंग का पिट्ठू बैग और एक थैला संदिग्ध अवस्था में रखा दिखा है. जांच के दौरान पिट्ठू बैग और थैला से स्प्रिट बरामद किया गया. बरामद स्प्रिट की कीमत 2900 रुपये बतायी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >