सुभाष चौक के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत, एक घायल

कोडरमा के तिलैया में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई. अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक की पहचान भादोडीह निवासी सोनू सिद्दीकी के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक की पहचान मो आजाद के रूप में हुई है.

इलाज के दौरान एक की मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां सोनू सिद्दीकी की मौत हो गयी, जबकि घायल मो आजाद का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया गया कि स्कॉर्पियो बरही से बिहार की ओर जा रही थी. इसी दौरान सुभाष चौक के समीप उसने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस स्कॉर्पियो और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >